• फ्लैल मोवर

ग्रीनसिस्टम फ्लेल मोवर

ग्रीनसिस्टम फ्लेल मोवर को विशेष रूप से बागों और अंगूर के बगीचों के अवशेष प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है। यह बचे हुए फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है जिससे जड़ क्षेत्र के पास आसानी से अपघटन हो जाता है। यह ट्रैक्टर उपकरण अंगूर, अनार, सेब, चीकू और संतरे जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए सबसे उपयुक्त है। यह सभी प्रकार की मिट्टी के अनुकूल है और जॉनडियर 3000 सीरीज़ के ट्रैक्टर्स के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है

लुक आउट फॉर :

  • न्यूनतम प्रयासों से खरपतवार नष्ट करने में आसानी
  • पानी का कुशल उपयोग
  • लंबे समय तक नमी संरक्षण