जॉन डियर ट्रैक्टर 5050D, ट्रैक्टरों की बेजोड़ शक्ति, प्रदर्शन और उत्पादकता के कारण व्यापक रूप से किसानों से जुड़ता है। 2WD और 4WD दोनों में उपलब्ध, यह कृषि ट्रैक्टर सभी हैवी ड्यूटी वाले कृषि अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।
लुक आउट फॉर
सहज संचालन के लिए साइड शिफ्ट गियर लीवर के साथ आरामदायक सीट
HLD विकल्प के साथ 4WD
रीपर गतियों की उपलब्धता
जॉन डियर ट्रैक्टर की प्राइस रेंज के बारे में अधिक जानने के लिए अभी अपने निकटतम डीलर से जुड़ें!
जॉन डियर 5050D एक शक्तिशाली, विश्वसनीय ट्रैक्टर है जो 50HP रेंज ...में किसानों की पहली पसंद है। जॉन डियर 5050D भारत में एक शक्तिशाली 50 HP ट्रैक्टर है। यह कुशल ट्रैक्टर, कृषि के औज़ारों (फार्मिंग इम्प्लीमेंट्स) जैसे कि कल्टीवेटर, रोटावेटर या MB प्लो, बुवाई के लिए सीड ड्रिल या प्लांटर के लिए उपयुक्त है और ढुलाई के लिए भी पर्याप्त है। इस ट्रैक्टर को सबसे बहुमुखी ट्रैक्टरों में से एक भी कहा जाता है क्योंकि यदि आप इसका उपयोग पडलिंग के लिए भी करते हैं, तो भी आप इसमें उल्लेखनीय प्रदर्शन देखेंगे - फिर चाहे आप रोटावेटर, फुल केज या हाफ केज के साथ पडलिंग करें। 5050D ट्रैक्टर की सभी विशेषताओं, विनिर्देशों, ग्राहक लाभ और ग्राहक समीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए पढ़ें। PTO ऐप्लिकेशंस के बारे में, इनका उपयोग 30+ ऐप्लिकेशंस जैसे कि थ्रेशर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, मड मिक्सर, पोस्ट होल डिगर आदि के लिए किया जा सकता है। इसमें रिवर्स PTO, इकॉनमी PTO और स्टैंडर्ड PTO के विकल्प भी हैं। इसमें एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल विकल्प भी दिया गया है ताकि आप किसानों की आवश्यकता के हिसाब से एक्सल की चौड़ाई को एडजस्ट कर सकें। ट्रैक्टर के खरीदार को 4WD के साथ बड़े और चौड़े फ्रंट टायर का विकल्प भी मिलता है। यह विशेष रूप से पडलिंग में मददगार साबित होता है, क्योंकि बड़े टायर का आशय है कम फिसलन, अधिक पकड़ और अंततः अधिक उत्पादकता। इसके अलावा डीजल का उपयोग भी बहुत कम होता है। इस 50 HP ट्रैक्टर में प्लैनेटरी गियर और सीधा एक्सल भी है, जो पिछले पहिये पर भार को समान रूप से वितरित करता है, और एक्सल और ट्रांसमिशन का जीवन बढ़ जाता है। इस ट्रैक्टर में 8+4 (8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स) गियर विकल्पों के साथ एक फुली कॉन्स्टेंट मैश गियरबॉक्स भी है। फुली कॉन्स्टेंट मैश गियर स्मूद गियर शिफ्टिंग, बेयरिंग के लिए कम घर्षण और कम रखरखाव सुनिश्चित करता है।
उत्पाद में सुधार एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए यहाँ दी गई जानकारी पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन के अधीन है।
दिखाए गए एक्सेसरीज़ मानक उपकरण का हिस्सा नहीं हैं। अधिक विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अपने निकटतम डीलर से संपर्क करें। उपरोक्त सुविधाओं में से कुछ वैकल्पिक हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया ऑनलाइन विवरणिका देखें या अपने निकटतम डीलर से संपर्क करें